ऋतुराज हुए उत्कर्षा के प्यार में क्लीन बोल्ड, रचाई शादी


By Farhan Khan04, Jun 2023 10:41 AMjagran.com

ऋतुराज गायकवाड़

आईपीएल 2023 में बल्ले से ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने अब एक नई पारी शुरू कर दी है।

विवाह

शनिवार को ऋतुराज, उत्कर्षा के साथ विवाह के बंधन बंध गए। शादी में कई क्रिकेटर भी शामिल हुए हैं।

तस्वीरें वायरल

एक तस्वीर में चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। ऋतुराज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

परिवार के साथ दिखें

बता दें कि आईपीएल 2023 फाइनल जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम खिलाड़ी अपने परिवार के साथ दिखे थे।

फोटो क्लिक कराई

लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी। इनमें उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल थे।

उत्कर्षा की चर्चा

दोनों ने ट्रॉफी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो क्लिक करवाई थी। उसके बाद से उत्कर्षा की चर्चा जोरों पर थी।

शानदार प्रदर्शन

ऋतुराज ने आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। डेवोन कॉनवे के बाद ऋतुराज टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

हालांकि ऋतुराज को शानदार प्रदर्शन के चलते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत टीम में चयनित किया गया था, लेकिन उन्होंने शादी के चलते अपना नाम वापस ले लिया था।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

WTC फाइनल से पहले डेविड वॉर्नर ने लिया संन्यास