Salman Khan की इन फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई


By Akanksha Jain27, Dec 2023 12:12 PMjagran.com

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज हम आपको उनकी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे।

बजरंगी भाईजान

2015 में आयी फिल्म बजरंगी भाईजान 100 करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 921 करोड़ और घरेलु में 320 करोड़ का कारोबार किया था।

सुल्तान

2016 में आई फिल्म सुल्तान भी बॉक्स बस्टर फिल्म है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 609 करोड़ और घरेलु में 300 करोड़ की कमाई की थी।

टाइगर जिंदा है

इस लिस्ट में सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है का नाम भी शामिल है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। 

टाइगर 3

हाल ही में आई टाइगर 3 ने वर्ल्ड वाइड 466 करोड़ और घरेलु में 284 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में भी कटरीना कैफ नजर आई थी।

प्रेम रतन धन पायो

170 करोड़ के बजट में बनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने वर्ल्ड वाइड 402 करोड़ और घरेलू में 210 करोड़ का बिजनेस किया था।

किक

सलमान खान की फिल्म किक भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने 231 करोड़ की कमाई की थी।

एक था टाइगर

75 करोड़ के बजट में बनी फिल्म एक था टाइगर ने 198 करोड़ की कमाई की थी। एक्टर ने इसके अलावा भी कई शानदार फिल्में की हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Salaar Box Office: पांचवें दिन ताबड़तोड़ कमाई, वर्ल्डवाइड इतने करोड़ का कलेक्शन