दिवाली से पहले ये सपने माने जाते हैं बेहद शुभ


By Farhan Khan26, Oct 2024 01:38 PMjagran.com

सपने में दिखने वाली चीजों से जुड़े संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते समय सपने में दिखने वाली चीजों का कुछ न कुछ संकेत होता है। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत करते हैं।

ये सपने होते हैं लकी

खासतौर से दीवाली के त्योहार से पहले दिखने वाले सपने बहुत अहम माने जाते हैं। ये धन लाभ की ओर संकेत करते हैं। आइए इन शुभ सपनों के बारे में जानें।

सपने में धन या सोना देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार दिवाली से पहले सपने में धन या सोना देखना बहुत शुभ माना जाता है।

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

इस सपने का अर्थ है कि आपको आने वाले समय में धन प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।  

सपने में गाय दिखना

दिवाली से पहले अगर आपको सपने में गाय दिखाई देती है, तो ये शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

धन जुड़ा मामला होगा सॉल्व

इस सपने का यह भी अर्थ है कि अगर कोई धन-धान्य से जुड़ा मामला चल रहा है, तो वह सॉल्व हो जाएगा।

सपने में कमल का फूल दिखना  

दीवाली से पहले अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति आएगी।  

सपने में मंदिर दिखना

दीवाली से पहले अगर आप सपने में मंदिर देखते हैं, ये इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर बनी हुई है। कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

करियर में सफलता पाने के लिए याद रखें ये 4 बातें