दिलवालों की दिल्ली से हैं ये बॉलीवुड स्टार्स


By Akanksha Jain26, Jun 2023 09:00 AMjagran.com

दिलवालों की दिल्ली

बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक फैंस हर चीज जानना चाहते हैं। आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो दिल्ली से हैं।

शाह रुख खान

किंग खान यानी शाह रुख खान का जन्म राजेन्द्र नगर दिल्ली में हुआ था। पढ़ाई के दौरान ही एक्टर ने एक्टिंग क्लास जॉइन कर ली थी और आज वो स्टार हैं।

अजय देवगन

अजय देवगन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं, एक्टर का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। आज एक्टर ने सफलता का मुकाम हासिल कर लिया है।

कृति सेनन

आदिपुरुष की सीता यानी कृति सेनन का जन्म भी दिल्ली में ही हुआ है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस का कोई कनेक्शन नहीं था आज वो अपनी मेहनत से यहां हैं। 

बिपाशा बसु

डस्की ब्यूटी बिपाशा बसु भी दिल्ली की ही रहने वाली हैं। जब एक्ट्रेस 8 साल की हुई तो उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया था। एक्ट्रेस ने फिल्म अजनबी से डेब्यू किया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ ने दिल्ली में काफी वक्त बिताया है।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन माता-पिता के अलग होने के बाद वो अपनी मां के साथ मुंबई आ गए। बैकग्राउंड डांसर के रूप में एक्टर का करियर शुरु हुआ।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का जन्म तो अमृतसर में हुआ लेकिन उनकी परवरिश चांदनी चौक दिल्ली में हुई। आज अक्षय कुमार ने देश-दुनिया में अपनी पहचान बना ली है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

आदिपुरुष एक्ट्रेस Kriti Sanon का नाइट रूटीन