इन फिल्मों के कैमियो रोल्स ने मचा दिया था थियेटर में तहलका


By Prakhar Pandey07, Sep 2022 07:42 PMjagran.com

लाल सिंह चड्ढा

हाल ही में आई फिल्म लाल सिंह चड्डा में शाह रुख खान का एक छोटा-सा कैमियो अपियरेंस है, जिसे देख थियेटर में लोग काफी खुश हुए थे।

सिंबा

2018 में रणवीर स्टारर 'सिंबा' में भी अजय देवगन का कैमियो था।जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे।

PK

2014 में आई आमिर खान की फिल्म PK में रणबीर कपूर ने कैमियो किया था, जिसकी दर्शकों को उम्मीद नहीं थी। हालांकि सीन में रणबीर को देखकर लोग काफी एंटरटेन हुए थे।

Ra-One

साल 2011 में आई शाह रुख खान की फिल्म Ra-One में भी रजनीकांत का कैमियो रोल था, जिसे देखकर ऑडियंस काफी सरप्राइज हुई थी।

Don-2

2011 में आई इस फिल्म में रितिक रोशन के कैमियो ने भी लोगों को काफी उत्साहित कर दिया था।

अजब प्रेम की गजब की कहानी

साल 2009 में आई रणबीर कपूर की इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो में दिखाई दिये थे। 'भाई' को कैमियो में देख कर दर्शकों ने थियेटर में खूब ताली व सीटीयां बजाई थी।

ओम शांति ओम

वैसे तो इस फिल्म में कई गेस्ट अपीयरेंस हुए थे, लेकिन मूवी में अक्षय कुमार के कैमियो ने लोगों को थियेटर में काफी हंसाया था।

ऐ दिल है मुश्किल

इस फिल्म के कैमियो में शाह रुख ने एश्वर्य़ा के पति का किरदार निभाया था। फिल्म में शाह रुख की मौजुदगी ने लोगों को काफी सरप्राइज किया था।

की एंड का

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को एक कैमियो रोल में देखा गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थें।

All Photo Credits: Instagram

श्रीनिधि शेट्टी ने शेयर की कोबरा फिल्म की ये तस्वीरें