‘शैतान’ का चला जादू 100 करोड़ किए पार


By Akanksha Jain19, Mar 2024 12:19 PMjagran.com

फिल्म शैतान

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शैतान' ने ऑडियंस के दिल पर एक अलग जगह बनाई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

कब हुई थी रिलीज

अजय देवगन, आर माधवन की फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई था। इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

10 दिन में 100 करोड़ पार

आपको बता दें कि इस फिल्म ने महज 10 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। आज हम आपको इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताएंगे।

वीकेंड पर हुई बल्ले-बल्ले

वीकेंड पर 'शैतान' की बल्ले-बल्ले रही। शनिवार को फिल्म ने जहां 8.5 करोड़ बिजनेस किया, वहीं रविवार की कमाई 9.75 करोड़ रही।

टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सोमवार को फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई। सोमवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कारोबार किया। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 106 करोड़ हुआ।

शैतान की कास्ट

फिल्म में अजय देवगन, साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका, अंगद राज और जान्वी बोधिवाला भी लीड रोल में हैं। आर माधवन को नेगेटिव रोल में लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

काले जादू पर बनी फिल्म

आपको बता दें कि ये फिल्म काले जादू पर बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी काले जादू और वशीकरण पर आधारित है।

गुजराती फिल्म की रीमेक

विकास बहल की फिल्म शैतान गुजराती फिल्म वश की रीमेक है। जान्वी ने गुजराती फिल्म में भी यही किरदार निभाया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Bastar The Naxal Story: बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम हुई कमाई, जानें कलेक्शन