शमी के पत्तों में छिपा है मालामाल होने का राज, करें ये उपाय


By Amrendra Kumar Yadav09, Feb 2024 12:53 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में है पेड़ों का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है, इन पौधों को घर में लगाने से बहुत फायदे मिलते हैं। शमी का पौधा ऐसा ही पौधा है, जिसका धार्मिक महत्व बहुत है।

घर में आती है खुशहाली

शमी का पौधा देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है, इसकी पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में खुशहाली आती है।

करें ये उपाय

शमी के पत्तों से कुछ उपायों को करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं, इसके ज्योतिष उपाय करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

शनिदेव होते हैं प्रसन्न

शमी के पौधे की पूजा शनिवार के दिन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

शिव जी को अर्पित करें शमी के पत्ते

शिवलिंग पर जल अर्पित करने से जल में शमी के पत्तों को मिलाकर अर्पित करें, ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और परिवार पर कृपा बरसाते हैं।

तिल के तेल का जलाएं दीपक

अगर आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शमी के पौधे की रोज पूजा करें और पूजा करते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं, यह उपाय करने से पैसों की कमी नहीं होगी।

शनि दोष से मिलता है छुटकारा

शमी के पौधे में काली उड़द और तिल अर्पित करें, ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है। यह उपाय करने से कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।

शनिवार के दिन लगाएं यह पौधा

शमी के पौधे को शनिवार के दिन लगाना चाहिए, इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसे मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। इस पौधे को छत पर लगाने से बचें।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को व्यापार में होगा लाभ