40 प्लस फॉलो करें Shilpa Shetty के 5 फिटनेस मंत्र


By Akanksha Jain06, Jan 2024 12:29 PMjagran.com

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

40 प्लस हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी 48 साल की हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

फिटनेस फ्रीक हैं शिल्पा

हर लड़की की ख्वाहिश है शिल्पा शेट्टी जैसा फिगर। आज हम आपको शिल्पा के 5 फिटनेस मंत्र बताएंगे, जिन्हें आप भी फॉलो कर सकती हैं।

मल्टी फंक्शनल एक्सरसाइज

शिल्पा शेट्टी फैट बर्न करने के लिए साइकिलिंग, डांसिंग, वकिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं। एक्ट्रेस इन सब चीजों से बहुत पसीना बहाती हैं।

योग है बहुत जरूरी

इसके अलावा एक्ट्रेस योग करती हैं। योग से फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बनी रहती हैं और फैट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद है।

नो कार्ब डाइट

एक्सरसाइज के अलावा शिल्पा शेट्टी अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस खाने की बहुत शौकीन हैं लेकिन उनकी डाइट में कार्ब कम होता है।

क्या खाती हैं शिल्पा

सुबह के नाश्ते में एक्ट्रेस अंडा और ब्रेड खाती हैं और फिर सुबह के खाने में एक्ट्रेस ब्राउन राइस, चिकन और सब्जियां खाती हैं।

रात का खाना

रात का खाना एक्ट्रेस हल्का ही करती हैं। रात में शिल्पा चिकन सूप और सब्जियां खाती हैं और शिल्पा 7.30 बजे के पहले खाना खा लेती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

संजीदा शेख की बोल्डनेस के आगे सब हैं फीके