IND vs SL: गिल ने तोड़ा बाबर आजम का ये बड़ा रिकॉर्ड, जानें


By Farhan Khan02, Nov 2023 06:55 PMjagran.com

वनडे वर्ल्ड कप

भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है। गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

शुभमन गिल

इसी बीच टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और प्रिंस के नाम से मशहूर शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रचा।

92 रन

गिल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

निराशा

हालांकि शुभमन शतक लगाने से महज आठ रन दूर थे। जब वह 92 रन पर आउट हुए तो उनके चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी।

बाबर आजम

शुभमन शतक तो नहीं लगा सके लेकिन इसी बीच उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

12वां अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल के बल्ले से निकला अर्धशतक साल 2023 का 12वां अर्धशतक रहा।

पाथुम निशंका

गिल इस साल सबसे ज्यादा फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने बाबर आजम, पाथुम निशंका को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा

बाबर और निशंका ने अब तक 11-11 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं, गिल रोहित शर्मा से भी आगे निकल गए हैं। हिटमैन ने साल 2023 में कुल 10 फिफ्टी जमाई हैं।

पढ़ते रहें

क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

World Cup 2023: क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास, तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड