चाय पीने से होते हैं ये 6 नुकसान


By Akanksha Jain16, Apr 2024 09:00 AMjagran.com

सुबह की शुरुआत

लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। कई लोगों को अगर सुबह की चाय न मिले तो सर दर्द हो जाता है।

चाय के शौकीन लोग

कई लोग तो चाय के इतने शौकीन होते हैं, कि उन्हें हर एक-दो घंटे पर चाय चाहिए। चाय पीकर ही वे अपनी थकान को मिटाते हैं।

चाय से होती है एसिडिटी

क्या आप जानते हैं कि इस चाय से आपको बहुत नुकसान हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

चाय से कम नींद आती है

ज्यादा चाय पीने से आपको नींद कम आती है। जिसकी वजह से आपको तनाव, स्किन प्रॉब्लम जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ब्लड प्रेशर पर पड़ता है असर

ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो अधिक मात्रा में चाय नहीं पीना चाहिए।

फेस पर हो सकता है एक्ने

अधिक मात्रा में चाय के सेवन से बॉडी हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे एक्ने और पिंपल जैसी समस्याएं होती है।

चाय से होती है घबराहट

चाय का ज्यादा सेवन करने से आपको घबराहट की समस्या हो सकती है। चाय में टैनिन पाया जाता है, जो आपके परेशानी का कारण बन सकता है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

दूध वाले चाय में मौजूद कैफीन शरीर की पानी को सोखती है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन होता है। ज्यादा चाय का सेवन खराब होता है।

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहे jagran.com

घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने से क्या होता है?