प्रेगनेंसी में चाय पीने के नुकसान


By Abhishek Pandey18, Feb 2023 03:39 PMjagran.com

प्रेगनेंसी का समय

प्रेगनेंसी का समय हर एक महिला के लिए काफी नाजुक समय होता है। इस समय शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं।

हार्मोनल बदलाव

शरीर में होने वाले इन हार्मोनल बदलावों का सीधा असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर होता है। इसलिए इस समय खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

चाय पीने के नुकसान

प्रेगनेंसी के दौरान चाय पीने से बच्चे को सीधा नुकसान होता है, साथ ही कई अन्य समस्यायें होती हैं।

एसिडिटी की समस्या

चाय में कैफीन अधिक मात्रा में पाई जाती है, प्रेगनेंसी के दौरान अधिक कैफीन का सेवन किया जाए तो गैस की समस्या हो सकती है।

एनीमिया की समस्या

चाय में आयरन को अवशोषित करने वाला तत्व टैनिन पाया जाता है, जो कि एनीमिया के खतरे को बढ़ाता है।

चिंता व तनाव का कारण

जैसा कि हम जानते हैं कि चाय में कैफीन अधिक मात्रा में होता है। यह चिंता, तनाव और बेचैनी कारण होता है।

नींद न आने का कारण

चाय में मौजूद कैफीन के कारण नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। साथ मोटापा, थकावट जैसी समस्यायें हो सकती है।

सीने में जलन

यदि आप अदरक वाली चाय पीती हैं, तो अदरक एसिड रिफलक्स को कम करता है। इसके सेवन से एसिड अधिक उत्सर्जित होता है। जिससे सीने में जलन हो सकती है।

पुरुषों में कमर दर्द के घरेलू उपचार