अखरोट खाने के ये नुकसान जानते हैं आप?


By Farhan Khan08, Jun 2023 12:00 PMjagran.com

वजन

अखरोट में फाइबर और कैलोरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन बढ़ाने में सहायक है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो अखरोट का सेवन न करें।

गैस

अखरोट में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। ऐसे में अखरोट का अधिक सेवन नुकसान दे सकता है।

एलर्जी

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों को किसी भी प्रकार की एलर्जी है। वह अखरोट न खाएं।

अल्सर

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करना अल्सर की समस्या को कारण बन सकता है। क्योंकि अधिक मात्रा में अखरोट खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है जिससे अल्सर की समस्या हो सकती है।

तासीर गर्म

अगर आप अखरोट को रात भर पानी में बिना भिगोए इसका सेवन करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है।

पाचन

अखरोट में फाइबर की अधिकता होती है और अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।

छाले

एक दिन में 3-4 से ज्यादा अखरोट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से गर्म होता है। इसके ज्यादा सेवन से छाले जैसी समस्या हो सकती है।

डायरिया

अखरोट में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डायरिया की समस्या पैदा कर सकते हैं। अखरोट का ज्यादा सेवन डायरिया का कारण बन सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

चेहरों के बीच छुपी बिल्ली ढूंढे खोजने वाले बनेंगे जीनियस