ज्यादा चॉकलेट खाने से हो सकते हैं ये बड़े नुकसान


By Ashish Mishra03, Sep 2023 12:30 PMjagran.com

चॅाकलेट

चॅाकलेट को हर कोई पसंद करता है। कई लोग इसे प्यार जताने के लिए भी देते हैं। आइए जानते हैं कि इससे शरीर को क्या नुकसान होते हैं।

शरीर के लिए हानिकारक

चॅाकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो फ्री-रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। लेकिन इसे जरुरत से ज्यादा खाने पर नुकसान भी हो सकता है।

पेट की समस्या

चॅाकलेट में क्रीम और मक्खन की मात्रा होती है, जो पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न कर सकती है।

वजन का बढ़ना

चॅाकलेट का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन पढ़ने बढ़ सकता है। यह ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है।

स्ट्रोक की समस्या

चॅाकलेट में वसा की मात्रा होती है जो रक्त कोलेस्ट्रॅाल को बढ़ाता है। इससे दिल की मात्रा और स्ट्रोक की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

घबराहट की समस्या

घबराहट की समस्या चॅाकलेट में कैफीन पाया जाता है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को बढ़ा सकता है। इससे व्यक्ति को घबराहट हो सकती है।

डेयरी चॅाकलेट

डेयरी दूध से बने चॅाकलेट में लैकटॅास शुगर होता है जो पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न कर सकता है। दूध से एलर्जी वाले व्यक्ति को डेयरी-फ्री डार्क चॅाकलेट का ही सेवन करना चाहिए।

जरुरत से ज्यादा सेवन

चॅाकलेट की पर्याप्त मात्रा शरीर के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इसका जरुरत से ज्यादा सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

अदरक से शरीर को होते हैं ये जबरदस्त फायदे