गर्मियों में अंजीर खाने से हो सकते हैं ये नुकसान


By Farhan Khan01, Jun 2023 04:22 PMjagran.com

अंजीर

अंजीर एक ऐसा फल है, जो हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। लोग स्वस्थ रहने और कई समस्याओं से निजात पाने के लिए अंजीर का सेवन करते हैं।

इम्युनिटी बूस्ट

अंजीर न सिर्फ हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करता है, बल्कि इसमें मौजूद कई सारे पोषक तत्व कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाते हैं।

नुकसान

क्या आप जानते हैं कि सेहत को फायदा पहुंचाने वाला अंजीर हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है।

आइए जानें

आज हम आपको अंजीर से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बताएंगे।  

पथरी

अगर आपको पथरी की समस्या है तो भूलकर भी अंजीर का सेवन न करें क्योंकि इसमें मौजूद ऑक्सलेट पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है।

पेट दर्द

ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

माइग्रेन

सूखे अंजीर में भारी मात्रा में सल्फाइट पाया जाता है। ऐसे में ज्यादा अंजीर खाने से शरीर में सल्फाइट की मात्रा बढ़ सकती है, जो माइग्रेन अटैक बढ़ा सकता है।

दांत दर्द

अंजीर में भारी मात्रा में शुगर पाई जाती है। कार्बोहाइड्रेट के रूप में मौजूद यह शुगर दांतों में सड़न और दर्द की वजह बन सकती है।

कैल्शियम की कमी

अंजीर में मौजूद ऑक्सलेट आपके शरीर में कैल्शियम को अब्सॉर्ब कर लेता है। इसकी वजह से कई बार शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। 

ऐसे खाएं बादाम, सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे