ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। ये शरीर की कई सारी बीमारियों को सही करने में मदद करते हैं। अखरोट तो सबने खाए होंगे।
अखरोट में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई समेत कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
इसके अलावा अखरोट में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में मदद करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट के भी शरीर को कई सारे नुकसान हो सकते हैं। आइए ज्यादा अखरोट खाने के नुकसान के बारे में जानते हैं।
अखरोट में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने में काफी मदद करता है। ज्यादा अखरोट खाने से उल्टा असर भी हो सकता है और वजन बढ़ सकता है।
अखरोट की तासीर गर्म होती है। इसके ज्यादा सेवन से पेट में गर्मी हो सकती है जिससे अल्सर की समस्या हो सकती है।
अखरोट के ज्यादा सेवन से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो ज्यादा अखरोट खाने से बचना चाहिए।
अखरोट में ऐसे कंपाउंड और पोषक तत्व होते हैं जो डायरिया की समस्या पैदा कर सकते हैं. ज्यादा अखरोट का सेवन डायरिया का कारण बन सकता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com