सात जन्मों के बंधन में बंधे सिद्धार्थ-कियारा


By Akanksha Jain08, Feb 2023 09:17 AMjagran.com

सिड-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर राजस्थान में सात फेरे लिए।

शादी आउटफिट

इस खास दिन के अवसर पर कियारा ने बेहद सुंदर बेबी पिंक कलर का लहंगा और सिद्धार्थ ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी।

क्यूट फोटोज

कपल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश और क्यूट लग रहे हैं। फैंस को भी उनकी ये फोटोज बहुत पसंद आ रहीं हैं।

सिड-कियारा

सिद्धार्थ और कियारा ने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा, और 7 फरवरी को दोनों ने रॉयल वेडिंग की।

कपल केमिस्ट्री

कपल की केमिस्ट्री हमेशा से ही सभी को बहुत पसंद रही है, दोनों साथ में परफेक्ट पेयर लगते हैं।

शेरशाह

साल 2021 में अमेजन प्राइम पर आई फिल्म शेरशाह में सिड और कियारा को साथ में देखा गया था। फिल्म के साथ साथ कपल ने भी सबका दिल जीता।

सोशल मीडिया

सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की फोटोज शेयर की और लिखा- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है।

कमेंट्स

पोस्ट में सभी कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं। फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज भी सिड कियारा की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Hema Malini ने शेयर कीं जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें