इन लक्षणों को न करें इग्नोर, होंठ हो सकते हैं खराब


By Ashish Mishra15, Oct 2023 01:18 PMjagran.com

होठ

होठ से चेहरे की खूबसूरती बनी रहती है। वहीं इसमें सूजन होने पर चेहरा भद्दा लगने लगता है। आइए जानते हैं कि होठ पर एलर्जी होने से पहले कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

एलर्जी

वातावरण में बदलाव और खानपान में परिवर्तन होने से एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे शरीर में सूजन और खुजली की समस्या होने लगती है।

इम्यूनिटी सिस्टम

शरीर में इम्यूनिटी के कमजोर होने से एलर्जी की समस्या होने लगती है। जो आगे चलकर बड़ा रूप लेने लगती है।

होंठों पर दरार

होठ पर दरार पड़ना एलर्जी होने का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

होठ पर जलन

होठ पर एलर्जी होने से पहले जलन की समस्या होती है। ऐसे लक्षण दिखते ही इसका उपचार करना चाहिए।

सूजन कम करना

अगर एलर्जी के कारण होठों पर सूजन आ जाए तो इससे बचने के लिए नारियल के तेल को लौंग और कपूर के साथ लगाना चाहिए।

लिपस्टिक लगाना

होठों पर एलर्जी होने पर लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से ये समस्या बढ़ सकती है।

चेहरे को धुलना

चेहरे पर किसी भी प्रकार की एलर्जी की समस्या होने पर स्वच्छ पानी से धोना चाहिए। इससे एलर्जी से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

स्वतंत्रता दिवस के दिन लखनऊ में यहां घूमने जाएं