Lips Care In Winter: सर्दियों में होठों को कोमल बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Saloni Upadhyay09, Nov 2022 03:58 PMjagran.com

होठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए करें ये उपाय

सर्दियों में होठों का फटना आम बात है। कई बार होठ फटने के कारण दर्द भी महसूस होता है। आप इन टिप्स को आजमा कर इसे कोमल बना सकते हैं।

शहद और चीनी

फटो होठों से राहत पाने के लिए शहद और चीनी से बना स्क्रब लगा सकते हैं। ये होठ की कोमलता को बरकरार रखता है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

गुलाबी होठों के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें तो आप इसमें ग्लिसरिन मिला कर भी होठ पर लगा सकते हैं।

लिप बाम

सोने से पहले होठों पर लिप बाम जरूर लगाएं। ये हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

शिया बटर

फटे होठ से निजात पाने के लिए शिया बटर का इस्तेमाल करें। इसे लगाने से होठों को जरूरी पोषण मिलते हैं।

नारियल का तेल

होठों को सॉफ्ट बनाने के लिए आप नारियल के तेल को रोजाना लगाएं। इससे आपके होठ खिले-खिले नजर आएंगे।

बादाम का तेल

होठों की नमी को बनाए रखने में बादाम का तेल काफी सहायक है। सोने से पहले इसे होठ पर लगा लें, आपकी लिप्स सॉफ्ट रहेगी।

कहीं आप भी तो नहीं करते जरूरत से ज्यादा नींबू पानी का सेवन, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान