सुबह भिगोकर खाएं 4 अखरोट, शरीर को होंगे फायदे


By Ashish Mishra01, Aug 2023 10:00 AMjagran.com

हेल्दी रहना

हेल्दी रहने के लिए पोषकयुक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इन तत्वों के सेवन से ही शरीर को एनर्जी मिलती है। आइए जानते हैं कि भीगे हुए अखरोट को खाने से क्या फायदे होते हैं?

अखरोट

अखरोट में मिटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे भिगोकर खाली पेट खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

कब्ज से राहत

अखरोट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाली पेट खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा पाचन भी दुरुस्त रहेगा।

डायबिटीज कंट्रोल

रोजाना 2 से 3 अखरोट का सेवन करके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए अखरोट काफी फायदेमंद होता है।

मजबूत हड्डी

अखरोट में अल्फा- लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हेल्दी हार्ट

अखरोट में पर्याप्त मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। यह हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा खराब कोलेस्ट्रॅाल को भी सही करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

अखरोट में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। यह शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

तनाव से छुटकारा

अगर आप तनाव से ग्रसित हैं तो भीगे अखरोट का सेवन कर सकते हैं। यह तनाव को दूर करके बेहतर नींद लाने में मदद करता है।

पढ़ते रहें

जागरण से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें juagran.com के साथ

नसों में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के लिए खाएं ये फ्रूड्स