रोहित शर्मा के इन रिकॉर्ड्स को तोड़ना आसान नहीं


By Farhan Khan03, Sep 2024 11:01 AMjagran.com

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से पहचाना जाता है, जो अपने खेल से फैंस का पूरा मनोरंजन करते हैं।

कई रिकॉर्ड्स  

रोहित के नाम वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है।

रोहित शर्मा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

आज हम टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे। आइए इन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानें।  

वनडे में सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा के नाम पर वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे।

सबसे ज्यादा शतक

रोहित के नाम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2019 में वनडे वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाए थे।

सबसे ज्यादा छक्के

रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अब तक कुल 597 छक्के लगाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा अभी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 90 छक्के लगाए हैं।

सर्वाधिक चौके

2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित के नाम एक वनडे पारी में सर्वाधिक 55 चौकों का विश्व रिकॉर्ड कायम है।  

रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड्स अपने आप में ऐतिहासिक है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

Duleep Trophy कब से शुरू हो रही है? जानें खास बातें