Sonakshi Sinha के अलावा इन हसीनाओं ने कम उम्र के लड़के से रचाया ब्याह


By Akanksha Jain24, Jun 2024 01:42 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेज

बॉलीवुड के सितारे हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जिन्होंने जिन्होंने खुद से कम उम्र के साथी का हाथ थामा।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने खुद से दो साल छोटे एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

कटरीना कैफ-विक्की कौशल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की उम्र में भी 5 साल का अंतर है। कटरीना एक्टर से 5 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। 

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस अभिषेक बच्चन से दो साल बड़ी हैं।

गौहर खान-जैद दरबार

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस गौहर खान ने सोशल मीडिया सेंसेशन जैद दरबार से शादी की है। दोनों के बीच 12 साल का अंतर है।

सोहा अली खान- कुणाल कपूर

फेमस एक्ट्रेस सोहा अली खान ने कुणाल कपूर से शादी की है। सोहा अली खान कुणाल कपूर से 4 साल बड़ी हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का नाम भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा निक से 10 साल बड़ी हैं।

बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के बीच भी 6 साल का अंतर है। दोनों आज बहुत खुश हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम देवी है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

हनीमून पर पति को दीवाना बना देंगे Arti Singh के रिवीलिंग गाउन