बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को आज हर कोई जानता है। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है।
फैशन सेंस के मामले में सोनम कपूर किसी से भी कम नहीं हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
अगर आप ब्लैक लवर हैं तो आज हम आपको सोनम कपूर के शानदार ऑल ब्लैक आउटफिट्स दिखाएंगे।
अगर आप ऑफिस गर्ल हैं तो आप सोनम कपूर के इस बॉसी लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। ब्लैक ब्लेजर और पैंट में एक्ट्रेस शानदार लग रहीं हैं।
ब्लैक कलर के इस आउटफिट में सोनम कपूर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं। एक्ट्रेस का ये लुक पार्टी के लिए परफेक्ट है।
अगर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो आप लहंगा या फिर साड़ी के साथ भी ब्लेजर को पेयर कर सकती हैं।
हॉटनेस के मामले में भी सोनम कपूर किसी से भी पीछे नहीं हैं। आप इस तरह की कटआउट ड्रेस पार्टी में पहनें।
अगर आप अपने पुराने लुक्स से बोर हो गई हैं तो आप सोनम कपूर के इन ऑल ब्लैक आउटफिट्स को कैरी कर सकती हैं।