Sonam Kapoor का शानदार साड़ी कलेक्शन


By Akanksha Jain07, Feb 2024 03:31 PMjagran.com

बॉलीवुड स्टार किड

90 के दशक के फेमस एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनम काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं।

सोनम का बॉलीवुड डेब्यू

सोनम कपूर ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म सांवरिया से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया।

फैशनिस्टा हैं सोनम

फैशन सेंस के मामले में सोनम कपूर किसी से भी कम नहीं हैं। सोनम का हर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

सोनम के साड़ी लुक्स

आज हम आपको सोनम कपूर के शानदार साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं।

रॉयल साड़ी लुक्स

व्हाइट कलर की साड़ी में सोनम कपूर का ये लुक काफी ज्यादा रॉयल लग रहा है। सोनम की इस साड़ी में मोती से वर्क किया गया है।

लेटेस्ट बांधनी साड़ी लुक

हाल ही में सोनम कपूर का बांधनी साड़ी लुक काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। एक्ट्रेस का ये लुक हर किसी को बहुत पसंद आया।

प्लेन साड़ी डिजाइन

आप इस तरह की प्लेन साड़ी में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। एक्ट्रेस का ये सिंपल सोबर लुक भी शानदार है।

सेसी ब्लाउज डिजाइन

साड़ी के साथ साथ आप सोनम कपूर के सेसी ब्लाउज डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का हर लुक शानदार है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Devoleena Bhattacharjee ने कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखे तस्वीरें