भोजपुरी सिनेमा में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं Soundarya Sharma


By Akanksha Jain14, Jun 2023 09:06 AMjagran.com

भोजपुरी सिनेमा

हिंदी सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा की खबरें भी आग की तरह फैलती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेसेज को भी आज हर कोई जानता है।

सौंदर्या शर्मा

फेमस एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने आज अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्ट्रेस को आज हर कोई जानता है।

बिग बॉस फेम

एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी सौंदर्या बिग बॉस 16 का हिस्सा थी। एक्ट्रेस को बिग बॉस से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई।

भोजपुरी गाना

बता दें कि साल 2021 में एक्ट्रेस ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाने में काम किया था।

सोशल मीडिया सेंसेशन

इस गाने के जरिए भी लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

डिंपल गर्ल

कई लोग सौंदर्या शर्मा को डिंपल गर्ल भी कहते हैं। उनके डिंपल लाखों लोगों को दीवाना बना देते हैं।

फैशन क्वीन

फैशन सेंस की बात की जाए तो इस मामले में भी सौंदर्या शर्मा किसी से कम नहीं हैं। उनका हर लुक शानदार है।

फैन फॉलोइंग

फैन फॉलोइंग के मामले में भी सौंदर्या काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

“Tu Zakhm Hai” एक्ट्रेस डोनल बिष्ट बॉडीकॉन ड्रेस में लगीं अप्सरा