सावन के पहले शुक्रवार करें ये उपाय, खुल सकती है किस्मत


By Farhan Khan06, Jul 2023 08:18 PMjagran.com

मां दुर्गा

सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है।

महादेव की पूजा

इस दिन देवों के देव महादेव की भी पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

भगवान शिव को प्रसन्न

भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु शुक्रवार के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं।

आसान उपाय

अगर आप भी भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन के पहले शुक्रवार पर ये आसान उपाय अवश्य करें।

शादी में बाधा

शादी में बाधा आ रही है, तो सावन के पहले शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद शहद और सुगंध मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें और निम्न मंत्रों का एक माला जाप करें।

मंत्र का जाप

ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा, पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणिम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।

विवाह के योग

इस मंत्र के जाप से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। साथ ही सावन सोमवार का व्रत अवश्य रखें।

माता पार्वती की पूजा

सावन के पहले शुक्रवार के दिन विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करें।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सावन शुक्रवार पर गंगाजल या दूध में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

पूजा में दीपक बुझना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें