Drinks For Summer: गर्मी में एनर्जी से भरपूर रखेंगे ये ड्रिंक्स


By Amrendra Kumar Yadav10, Jul 2023 11:50 AMjagran.com

गर्मी

गर्मियों के दिनों में थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। थकावट दूर करने के लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं।

ड्रिंक्स

ऐसे में हम कुछ ड्रिंक्स बताएंगे, जो आपको गर्मी से बचाएंगे और ऊर्जा की कमी को पूरा करेंगे।

लीची

लीची गर्मियों का फल है। लीची का रस तुरंत ऊर्जा देता है। इसके साथ ही पाचन और इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

नींबू पानी

नींबू पानी का इस्तेमाल गर्मियों में बेस्ट ऑप्शन है। इससे थकान महसूस नहीं होती और हाइड्रेटेड रहेंगे।

छाछ

यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन-बी 12 पाया जाता है। यह ऊर्जा की पूर्ति करती है।

पुदीना शर्बत

पुदीना शर्बत गर्मियों का एक बेहतरीन रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए ठंडे पानी में पुदीना की पत्तियों का रस मिलाएं फिर चीनी डालकर पिएं।

लस्सी

इसके इस्तेमाल से गर्मियों में तरोताजा रहेंगे। इसे बनाने के लिए दही में ठंडा पानी मिलाएं तथा बाद में चीनी मिलाकर पिएं।

आम का पना

यह गर्मियों की शानदार रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। यह कच्चे आम के गूदे से बनाई जाती है। इसे बनाने में पुदीना, काला नमक आदि का उपयोग किया जाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहें jagran.com

इन चीजों के साथ कभी न खाएं मूली, हो सकता है खतरनाक !