Disney+Hotstar पर फ्री में देख सकते हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में


By Prakhar Pandey09, Sep 2022 04:31 PMjagran.com

सुपर 30

ऋतिक रोशन स्टारर सुपर 30 हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री है,यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी लोगों द्वारा काफी पसंद की गयी थी।

हाउसफुल 4

हाउसफुल 4 एक मल्टीस्टारर फिल्म है, इस फिल्म की कहानी और कैरेक्टर्स की एक्टिंग ने थियेटर में फैंस का दिल जीत लिया था।

मिशन मंगल

2019 में आई मिशन मंगल भी आप फ्री में हॉटस्टार पर देख सकते हैं, यह फिल्म भारत के अंतरिक्ष के मिशन मंगल की कहानी हैं।

छिछोरे

यह फिल्म कॉलेज के दोस्तों की कहानी हैं, जिसे स्क्रीन पर बखूबी दिखाया गया हैं। इस फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर भी हैं।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।

रेड

2018 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, इस फिल्म एक रियल स्टोरी पर बेस्ड हैं।

बेबी

नीरज पाण्डेय द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर ड्रामा थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था।

बागी -2

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-2 भी हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में मौजूद हैं,इस फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं।

बागी -3

बागी फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में टाइगर के अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख भी थें।

तन्हाजी

2020 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म एक ऐतिहासिक घटना पर बेस्ड हैं।

All Photo Credits: Instagram

करिश्मा शर्मा का नया लुक है बेहद डिसेंट, देखें तस्वीरें