शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के क्या लक्षण है?


By Ashish Mishra21, Jan 2024 03:44 PMjagran.com

यूरिक एसिड की समस्या

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

शरीर में लक्षण दिखाई देना

जब आपको कोई समस्या होती है तो शरीर में इसके लक्षण दिखते लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से परेशानियां बढ़ने लगती है।

जोड़ों में दर्द होना

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। इसके अलावा घुटनों में दर्द और उंगलियों में सूजन की समस्या होने लगती है।

यूरिन से गंध आना

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से यूरिन से तेज गंध आने लगती है। इस तरह के लक्षण दिखाई देने के बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उल्टी होना

यूरिक एसिड बढ़ने पर जी मचलाने लगता है और उल्टी होने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा शरीर में कमजोरी भी महसूस होने लगती हैं।

बार-बार यूरिन आने की समस्या

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर बार-बार यूरिन होने की समस्या होती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो परेशानी बढ़ सकती है।

ज्यादा एक्सरसाइज करना

कई बार लोग ज्यादा एक्सरसाइज या वजन कम करने का प्रयास करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा मात्रा में पानी पिएं

अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है तो ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। इससे किडनी को यूरिक एसिड को फिल्टर करने में मदद मिलेगी और यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलने लगेगा।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

जिंदगी भर स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 9 सूत्र