यंग गर्ल्स को Bold बना देंगे Tejasswi के लहंगा-चोली


By Shradha Upadhyay11, Feb 2024 02:26 AMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस

तेजस्वी प्रकाश टीवी और रियलिटी शोज की फेमस अभिनेत्री हैं। जो कि बिग बॉस सीजन 15 की विनर रह चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस नागिन शो का भी हिस्सा रही हैं।

फैशनिस्टा क्वीन तेजस्वी

अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस करने के अलावा एक्ट्रेस फैंस की फैशनिस्टा क्वीन भी हैं। उनके हर लुक को काफी रीक्रिएट किया जाता है।

तेजस्वी लहंगा-चोली

आज हम आपको तेजस्वी प्रकाश के लहंगा-चोली दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस वेडिंग सीजन यंग गर्ल्स कैरी करके खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं।

लाइट पिंक लहंगा

अभिनेत्री इस लाइट पिंक कलर के हैवी वर्क लहंगे कानों में मैचिंग इयररिंग और ओपन कर्ली हेयर में गॉर्जियस लग रही हैं।

पिंक-ग्रीन सिल्क लहंगा

डीवा का पिंक और ग्रीन कॉम्बिनेशन वाला सिल्क लहंगा काफी रॉयल लुक दे रहा है। जिसे आप किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।

बॉडीकॉन येलो लहंगा

इस तरह के येलो बॉडीकॉन लहंगे यंग गर्ल्स पर काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। ऐसे में आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

ग्रे लहंगा लुक

आप चाहे तो ओल्ड फैशन को रीक्रिएट करते हुए तेजस्वी के इस ग्रे कलर के गोल्डन वर्क लहंगे को ट्राई कर सकती हैं।

ग्रीन रफल लहंगा

तेजस्वी इस ग्रीन कलर के प्रिंटेड रफल लहंगे हेवी मिरर वर्क चोली और बेल्ट में कहर ढहा रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Malvika Raaj के 8 सेसी पार्टी लुक्स