ब्यूटी विद ब्रेन हैं Tejasswi Prakash, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain13, Mar 2024 12:58 PMjagran.com

फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने कई सीरियल्स में काम किया है। वहीं बिग बॉस 15 की ट्रॉफी हासिल करने के बाद एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है।

ब्यूटी विद ब्रेन हैं तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण हैं। आज हम आपको तेजस्वी की एजुकेशन और क्वालिफिकेशन बताएंगे।

विदेश में हुआ जन्म

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का जन्म 11 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ था। एक्ट्रेस मुंबई के मराठा वयंगंकर परिवार से नाता रखती हैं। 

कहां से की स्कूलिंग

तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के ही स्कूल से पढ़ाई की थी। तेजस्वी के स्कूल के नाम खुलासा नहीं हुआ है। 

की इंजीनियरिंग की पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने का बाद तेजस्वी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की।

शास्त्रीय संगीत सीखा

तेजस्वी प्रकाश के परिवार का मराठा संगीत से विशेष जुड़ाव है और तेजस्वी भी संगीत में रुचि रखती हैं। उन्होंने करीब चार वर्ष तक भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण भी लिया है।

मुंबई फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही तेजस्वी ने मुंबई फ्रेश फेस कॉन्टेस्ट जीता था, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई और उनकी जिंदगी बदल गई।

करण और तेजस्वी की जोड़ी

बिग बॉस 15 के दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की नजदीकियां बढ़ी और दोनों डेट करने लगे। दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद है।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद तेजस्वी प्रकाश ने एक्टिंग की दुनियां चुनी। एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

संगीत नाइट में जचेंगे Shraddha Das के Bold लहंगा-चोली