खजूर में छिपा है इन बीमारियों का इलाज.....


By Mahak Singh14, Nov 2022 05:11 PMjagran.com

खजूर

खजूर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, अगर आप इसे डाइट में शामिल कर लें तो आपको कई तरह की बीमारियों से निजात मिल सकती है।

फायदेमंद

खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और कई विटामिन होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

बीमारी

अगर आप रोजाना खजूर का सेवन करते हैं तो आप इन बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

खून की कमी

खजूर शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है, अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो खजूर का सेवन कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

खजूर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है, इसमें पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

त्वचा और बाल

त्वचा और बालों के लिए भी खजूर बहुत फायदेमंद होता है, इसे खाने से त्वचा और बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वजन

खजूर में शुगर, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन होते हैं, अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो खजूर का सेवन कर सकते हैं।

अखरोट खाने के ये नुकसान जानते हैं आप?