Chhath Puja 2023: ठेकुआ बनाने की रेसिपी जानें


By Farhan Khan16, Nov 2023 12:22 PMjagran.com

छठ पूजा

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। यह त्योहार बिहार में खूब धूमधाम से मनाया जाता है।

नहाय-खाय

इस राज्य में छठ पूजा की अलग ही धूम देखने को मिलती है। नहाय-खाय से इस पर्व की शुरुआत होती है, जो हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।

ठेकुआ

ठेकुआ के बिना छठ पूजा का त्योहार अधूरा माना जाता है। इस प्रसाद को बनाते समय महिलाएं लोकगीत गाती हैं।

खास महत्व

छठ पूजा के दौरान सुबह और शाम अर्घ्य देते समय ठेकुआ का खास महत्व है। आइए इस प्रसाद को बनाने की विधि जानते हैं।

बनाने की विधि

सबसे पहले पानी में गुड़ को उबालें, जब यह अच्छी तरह पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब थाली में आटा लें और गुड़ वाले पानी की मदद से गूंथ लें।

लोइयां बनाएं

इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। आटा तैयार हो जाए, तो इसकी लोइयां बनाकर रखें।अब इसे ठेकुआ का आकार दें।

प्रसाद तैयार

एक पैन गर्म करें, इसमें घी डालें। इसमें ठेकुए तल लें। इसके बाद छठ पूजा के लिए ठेकुए का प्रसाद तैयार हो जाएगा।  

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

घर में लगाएं ये पौधे, खुल सकती है किस्मत