किचन में मौजूद इन 2 चीजों से पेट की चर्बी होगी छूमंतर


By Shradha Upadhyay11, Apr 2024 09:37 PMjagran.com

फिटनेस फ्रीक जरूरी

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। और फिट होना बेहद जरूरी भी है। लेकिन फिट होने से ज्यादा आजकल मोटापे की समस्या का व्यक्ति काफी शिकार हो रहा है।

वेट लॉस चैलेंजिंग टास्क

वही वेट लॉस करना एक चैलेंजिंग टास्क भी है। केवल एक्सरसाइज से हमारी बॉडी का फैट नहीं जाता है। इसके लिए हमें कुछ डाइट और वेट लॉस और डिटॉक्स ड्रिंक जैसी चीजें भी फॉलो करनी पड़ती है।

तोंद और कमर की चर्बी

शरीर का वजन बढ़ने के साथ तोंद और कमर पर सबसे पहले चर्बी इकठ्ठा होने लगती है। जिसको कम करने में काफी समय लग जाता है।

योगा/एक्सरसाइज

वही इस जिद्दी चर्बी को गलाने में योगा और जिम में जाकर एक्सरसाइज करना बेस्ट होता है। जिसमें थोड़ा समय लगता है। लेकिन हम शेप में आ जाते हैं।

हेल्दी डाइट का सहारा

एक्सरसाइज और योगा के साथ हम हेल्दी डाइज का सहारा भी लेते हैं। जो कि सबसे ज्यादा वेट लॉस में अहम होता है।

किचन में मौजूद चीजें करें यूज

शायद आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि हमारे किचन में मौजूद कई चीजें भी हमारा वेट कंट्रोल करने में मददगार होती हैं। जिसमें दालचीनी और जीरा शामिल है।

दालचीनी

दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जिससे काफी वजन कम होता है। इसके लिए दालचीनी पाउडर आप पानी में डालकर उबाल लें अब इसमें नींबू और शहद मिलाकर छान लें और चाय की तरह पिएं।

जीरा

जीरे के सेवन से भी काफी बेली फैट कम होता है। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में जीरा डालकर रातभर के लिए भिगो देना है। अब इसे हल्का गर्म करके पीना है।

फैट लॉस से जुडी ऐसी ही ट्रिक्स के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

अकेलापन सताता है, तो इन टिप्स को अपनाकर रहेंगे खुश