मृत्यु से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत


By Mahak Singh28, Dec 2022 03:11 PMjagran.com

मृत्यु

पुराणों के अनुसार मृत्यु के कुछ महीने पहले संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं लेकिन कई बार इंसान इतना व्यस्त होता है कि वह इन संकेतों को नजरअंदाज कर देता है।

मृत्यु से पहले संकेत

आइए जानते हैं मृत्यु से पहले इंसान को किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं।

पहला संकेत

सामुद्रिक के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, तो हथेली में मौजूद रेखाएं हल्की और अस्पष्ट हो जाती हैं।

दूसरा संकेत

जब किसी व्यक्ति की मृत्यु निकट आती है, तो उसे अपने आसपास कुछ सायों की उपस्थिति का आभास होने लगता है। कई लोगों को अपने पूर्वज ही नजर आने लगते हैं।

तीसरा संकेत

अगर किसी व्यक्ति को पानी, तेल, शीशा या खुद की परछाई अजीब तरह से नजर आने लगे, तो समझ लीजिए कि मृत्यु के कुछ ही महीने बाकी हैं।

चौथा संकेत

यदि कोई व्यक्ति स्वयं को गधे पर सवार होकर यात्रा करते देखता है, तो यह मृत्यु के निकट आने का संकेत हो सकता है।

पांचवां संकेत

गरुड़ पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु बहुत नजदीक आ जाती है, तो व्यक्ति को करीब बैठा इंसान भी नजर नहीं आता है। ऐसे समय में व्यक्ति के यम के दूत नजर आने लगते हैं।

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों की जाग जाएगी सोई हुई किस्मत