रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां


By Akanksha Jain28, Oct 2022 10:31 AMjagran.com

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी के पास एक नहीं बल्कि 2 शाही वंश हैं। एक्ट्रेस अकबर हैदरी की परपोती और मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती हैं, जो असम के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं।

सारा अली खान

सारा अली खान सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

सोहा अली खान

सोहा अली खान के पिता और दादा दोनों ही पटौदी के नवाब थे। साथ ही उनकी नानी साजिदा सुल्तान भी भोपाल की बेगम रह चुकी हैं।

सोनल चौहान

मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 की विजेता सोनल चौहान भी रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस का राजपूतों के शाही वंश से संबंध है।

भाग्यश्री

"मैंने प्यार किया" की एक्ट्रेस भाग्य श्री महाराष्ट्र के सांगली के पटवर्धन शाही परिवार से हैं। अभिनेत्री विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन की बेटी हैं।

रिया सेन

एक्ट्रेस रिया सेन की नानी इला देवी बड़ौदा के राजा की बेटी थीं। एक्ट्रेस हाई क्लास और रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।

All photo credit: Instagram

Drishyam 2 एक्ट्रेस Ishita Dutta ने व्हाइट ड्रेस में शेयर की कातिलाना तस्वीरें