इन सिंगर्स ने गाए सबसे ज्यादा देश-भक्ति के गाने


By Akanksha Jain16, Oct 2023 03:49 PMjagran.com

देश-भक्ति के गाने

आज हम आपको बॉलीवुड के उन सिंगर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा देश भक्ति के गाने गाए हैं और लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है।

लता मंगेशकर

ऐ मेरे वतन के लोगों ये गाना सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाती है। ये गाना दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर ने ही गाया था।

मोहम्मद रफी

दिवंगत सिंगर मोहम्मद रफी ने भी कई देश-भक्ति के गाने गाए हैं। सिंगर अब इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन उनके गाने आज भी सुने जाते हैं।

पंकज उधास

ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्होंने पंकज उधास का नाम नहीं सुना होगा। सिंगर का गाना चिट्ठी आई है आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है।

सोनू निगम

सोनू निगम की आवाज के लोग दीवाने हैं। सिगर आज भी बहुत फेमस हैं और उन्होंने अपने अभी तक के करियर में बहुत देश-भक्ति के गाने गाए हैं।

श्रेया घोषाल

सिंगर श्रेया घोषाल आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने अपने करियर में कई सारे देश भक्ति के गाने गाए हैं।

शान

शान मुखर्जी की आवाज में जादू है। शान के गाने लोग आज भी सुनते हैं, सिंगर ने अभी तक कई देश भक्ति गानों में अपनी आवाज दी है।

अरिजीत सिंह

इस लिस्ट में अरिजीत सिंह का नाम भी शामिल है। सिंगर ने कई सारे देश-भक्ति के गाने गाए हैं जो लोगों को बहुत पसंद आए हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

घर की सफाई खुद करना पसंद करते हैं ये सितारे