डार्क सर्कल्स कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Ashish Mishra10, Oct 2023 06:00 AMjagran.com

डार्क सर्कल्स

आज के समय में डार्क सर्कल्स एक बड़ी समस्या बन गया है। आइए जानते हैं कि इसे कम करने के लिए कौन सी टिप्स अपनानी चाहिए?

लाइफस्टाइल में बदलाव

आजकल लोगों के लाइफस्टाइल में बदलाव होने से डार्क सर्कल्स की समस्या होने लगती है। इसके अलावा चेहरे को धूप से भी बचाना चाहिए।

टिप्स

अक्सर लोगों के आंख के नीचे काला निशान होन लगता है। इससे बचने के लिए कुछ टिप्स को अपनाना चाहिए।

पूरी नींद लेना

आज के समय में लोग पूरी नींद नहीं ले पाते हैं जिससे डार्क सर्कल्स होने लगता है। इससे बचने के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है।

एलर्जी से बचना

एलर्जी की समस्या होने पर डार्क सर्कल्स होने लगता है। एलर्जी से बचकर डार्क सर्कल्स से बचा जा सकता है।

बादाम का तेल

इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है। इसे आंख के नीचे लगाकर मालिश करने से डार्क सर्कल्स कम होने लगता है।

पानी पीना

पानी की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। वहीं, डार्क सर्कल्स से बचने के लिए रोजाना 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

गुलाब जल

यह स्किन को ठंडक प्रदान करता है। इसे आंख पर 10-15 मिनट तक लगाए रहने से डार्क सर्कल्स कम होने लगता है। इसके अलावा यह आंख के पास के सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सुबह इन 5 ड्रिंक्स का करें सेवन, 70 साल तक बने रहेंगे हेल्दी