नए साल पर ये 3 राशियां होगी मालामाल, रहेगी शनि देव की कृपा


By Ashish Mishra27, Nov 2023 03:52 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

नए साल की शुरुआत में शनि देव ग्रह परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों को लाभ होगा?

भाग्य का निर्धारण

व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण उसकी राशि से होता है। लोगों को राशि के अनुसार ग्रहों की स्थिति का पता लगाने के बाद किसी कार्य को करना चाहिए।

शनि देव की कृपा

2024 के शुरुआत में शनि देव स्वराशि कुंभ में वक्री होने वाले हैं। इस दौरान कई राशियों पर शनि देव की कृपा होगी।

कुंभ राशि

नए साल पर इस राशि के लोगों पर शनि देव की कृपा हो सकती है। इस दौरान आपकी दोस्ती बड़े -बड़े लोगों से हो सकती हैं और आपको लाभ भी हो सकता है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को शनि देव के उल्टी चाल से लाभ हो सकता है। इन लोगों को अचानक से धन लाभ हो सकता है और नौकरी करने वाले लोगों को ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है।

कारोबार में वृद्धि

मकर राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत है। नए साल के शुरुआत में इन लोगों के कारोबार में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। शनि देव का उल्टी चाल चलना इस राशि के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिल सकती है।

नौकरी मिलने में आसानी

वृषभ राशि के लोगों को नए साल की शुरुआत में नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

घर के इस दिशा में रखें धातु का कछुआ, दूर होगी पैसों की तंगी