इन 5 चीजों को खुला रखने से आती है कंगाली


By Farhan Khan05, Nov 2023 01:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

खुला छोड़ देना

वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो अनजाने में लोग कई चीजों को खुला छोड़ देते हैं। वास्तु में ऐसा करने की मनाही है।

ये 5 चीजें

ऐसे में इन 5 चीजों को खुला रखने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र ग्रह कमजोर होते हैं।

नमक

ज्योतिषियों की मानें तो नमक का संबंध चंद्रमा से होता है। नमक को कभी खोलकर या खुला न रखें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है।

किताब

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किताब का संबंध बुध ग्रह से होता है। किताबों को भी कभी खोलकर न रखें। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है।

दूध और दही

दूध और दही को खुला छोड़ने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

खाना

भोजन को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। इससे घर में अन्न और धन की कमी होने लगती है।

अलमारी

अक्सर लोग जल्दबाजी में कपड़े या पैसे लेने या रखने के बाद अलमारी को खुला ही छोड़ देते हैं। अलमारी को खुला रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com 

शनिदेव के प्रसन्न होने पर दिखते हैं ये 5 संकेत