बैड कोलेस्ट्रॉल से बचाने में दवा का काम करती हैं ये चीजें


By Ashish Mishra01, Jan 2024 01:09 PMjagran.com

बैड कोलेस्ट्रॉल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल होने पर कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान में बदलाव होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती है।

दाल का सेवन करना

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो डाइट में दाल और बीन्स को शामिल करें। इससे तेजी के बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलने लगता है।

अलसी का बीज

इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करता है। इसे खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

खट्टे फल

इसमें पैक्टिन और फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इसमें नींबू, संतरा, मौसमी और अनार को शामिल कर सकते हैं।

ओट्स का सेवन करना

इसमें पर्याप्त मात्रा में खुलनशील फाइबर पाया जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकलने लगता है।

सूखे मेवे का सेवन

इसमें फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

एक्सरसाइज करना

रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी रहता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Home Remedies: इन 7 घरेलू नुस्खों से पाएं ऑयली स्किन से निजात