Shardiya Navratri 2023: व्रत के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान


By Amrendra Kumar Yadav10, Oct 2023 07:00 AMjagran.com

शारदीय नवरात्रि

इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 15 अक्टूबर से हो रहा है। ये 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं। इन दिनों में माता रानी की पूजा, अर्चना की जाती है।

व्रत का पालन

इस दौरान लोग व्रत का पालन भी करते हैं। विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा व व्रत आदि का पालन करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

ध्यान रखने योग्य बातें

ऐसे में व्रत के दौरान क्या कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए, इस पर चर्चा करेंगे। इन बातों का ध्यान रखने से व्रत का फल प्राप्त होता है।

कलश स्थापना

नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना की जाती है। कलश का अनुष्ठान प्रतिपदा तिथि पर ही किया जाता है।

अखंड ज्योति जलाएं

जो लोग व्रत का पालन करते हैं, उन्हें प्रथम दिन से लेकर दशमी तिथि तक अखंड ज्योति जलानी चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं व भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।

आरती करें व भोग लगाएं

मां दुर्गा की सुबह शाम पूजा आरती करें व माता की प्रिय चीजों का भोग लगाएं, मां दुर्गा को खीर, रसगुल्ला आदि का भोग लगाएं।

लाल वस्त्र व पुष्प करें अर्पित

माता रानी की पूजा करते समय उन्हें प्रत्येक दिन लाल वस्त्र व लाल पुष्प अर्पित करें। इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

साफ-सफाई

माता रानी साफ-सुथरी जगह पर ही निवास करती हैं, इसलिए नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई करें और माता रानी का ध्यान करें। नवरात्रि के दौरान दाढ़ी बाल कटाने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

Surya Grahan 2023: इस दिन इन 5 राशि के लोगों की खुलेगी किस्मत