आज हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव होता है। कई लोग रातोंरात फेमस हो जाते हैं तो कई लोगों को ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है।
आज हम आपको मां-बेटे की जोड़ी के बारे में बताएंगे जो इंस्टाग्राम पर सुर्खियों में बने रहते हैं।
वीडियो शेयर करने वाली मां का नाम रचना है। जो अपने बेटे साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
वीडियो के कंटेंट की वजह से रचना काफी ट्रोल्स का सामना करती हैं, आए दिन सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं।
इंस्टाग्राम पर मां-बेटे की रील्स काफी ज्यादा वायरल होती हैं और लोग उनकी वीडियोज पर बहुत कमेंट करते हैं।
फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो रचना को इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
रचना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटोज भी शेयर की हैं। उनकी फैमिली में उनके पति और दो बच्चे हैं।
रचना आए दिन अपने बेटे के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनकी वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।