साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होंगी ये बड़ी फिल्में


By Shradha Upadhyay28, Sep 2023 02:25 PMjagran.com

साल 2023 फिल्में

इस साल 2023 में बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। वही अभी कुछ होना बाकि हैं। रिलीज हुई अधिकतर सभी फिल्मों को इस साल दर्शकों का खूब प्यार मिला।

फिल्में होंगी क्लैश

वही इसके साथ ही इस साल कई बड़ी बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली हैं। जिसका असर फिल्मों की कमाई पर भी देखने को मिलेगा।

गदर 2/ओएमजी 2

हाल में सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 का आमना सामना हुआ था। दोनों फिल्म एक ही दिन 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं।

फुकरे/वैक्सीन वॉर

वही फुकरे फ्रेंचाइजी फुकरे 3 और द वैक्सीन वॉर भी एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। ये दोनों फिल्में 28 सितंबर को रिलीज होंगी।

मिशन रानीगंज/थैंक्यू फॉर कमिंग

इसके अलावा अक्षय कुमार की रेस्क्यू ऑपरेशन पर बेस्ड फिल्म 'मिशन रानीगंज 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। वही इसके अगले दिन 6 अक्टूबर को भूमि पेडनेकर की अडल्ट फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' रिलीज होगी।

टाइगर 3/ सालार

सलमान खान की फ्रेंचाइजी फिल्म 'टाइगर 3' और साउथ स्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' का भी आमना सामना होगा। दोनों फिल्में दिवाली के मौके पर रलिज होंगी।

तेजस/गणपत

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत 1' भी एक ही दिन 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

एनिमल/सेम बहादुर

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सेम बहादुर' भी एक ही दिन 1 दिसंबर को रिलीज होंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

Sharvari Wagh साड़ी में लगती हैं कमाल