नवरात्रि में व्रत के बाद इस समय करें पारण, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न


By Ashish Mishra23, Oct 2023 11:53 AMjagran.com

नवरात्रि

इस दौरान लोग व्रत रखते हैं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में पारण करते हैं। आइए जानते हैं कि व्रत के बाद किस समय पारण करना चाहिए?

नवरात्रि का समापन

नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने के बाद नवरात्रि का समापन होगा। इस दौरान व्रत रखने वाले लोग पारण करेंगे।

पारण करना

जो लोग 9 दिन का व्रत रखे हैं, उन्हें इस बार नवमी के दिन भी पारण करना पड़ेगा। इस बार दशमी तिथि 24 अक्टूबर यानी मंगलवार के दिन है। कुछ लोग इस दिन पारण करना अच्छा नहीं मानते हैं।

पारण करने का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार दशमी तिथि 23 अक्टूबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट से शुरू हो जाएगी। इसके बाद व्रत का पारण कर सकते हैं।

पारण के समय क्या खाएं?

नवमी के दिन मां दुर्गा को हलवा, पुरी और चने का भोग लगाया जाता है। इसी प्रसाद को खाकर व्रत का पारण करना चाहिए।

मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

शुभ मुहूर्त में पारण करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

कलश विसर्जन का मंत्र

नवरात्रि के बाद कलश का विसर्जन के समय ‘ऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दौरान कलश पर रखे नारियल को लाल चुनरी में लपेटकर मां, बहन या पत्नी को दे दें।

पर्स में रखें सिक्का

कलश रखें सिक्के को निकालकर पर्स या तिजोरी में रख देना चाहिए। इससे कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ