सुबह उठने में आलस करें बच्चे, अपनाएं ये उपाय


By Ashish Mishra31, Jul 2023 02:46 PMjagran.com

सुबह उठना

अक्सर बच्चों को सुबह उठाना पड़ता है। इसके बावजूद भी उनका उठने का मन नहीं करता है। आइए जानते हैं कि बच्चों को उठाने के लिए क्या उपाय हैं?

आदतें

बच्चों को ऐसी आदतें सिखानी चाहिए जिससे वे सुबह जल्द उठ जाएं। उन्हें रात को समय से सोने और सुबह जल्द उठने की आदत डालवानी चाहिए।

रुटीन

बच्चों के लिए एक रुटीन बनाना चाहिए। सुबह उनके उठने का समय फिक्स कर दें। जिस दिन स्कूल न जाना हो उस दिन भी उन्हें समय से उठाएं।

पर्याप्त नींद

बच्चों के सेहत को हेल्दी रखने के लिए 8 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लेने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें।

खेल

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेलना का मौका देना चाहिए। इसके लिए उन्हें घर के आसपास क्रिकेट कोचिंग या अन्य खेलों के लिए भेजना चाहिए।

दोपहर में न सोना

बच्चों को दोपहर में सोने से रोकना चाहिए। ऐसा करने से रात को नींद नहीं आती है और बच्चे सुबह देर तक सोते रहते हैं।

बात करना

सुबह सोने समय ही बच्चों से बात करनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी नींद भी खुल जाती है और जल्द उठ जाते हैं।

प्यार से जगाना

सुबह के टाइम बच्चों उठाने के लिए गुस्सा नहीं होना चाहिए। उन्हें प्यार से जगाने की कोशिश करनी चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

Kesar Chai Benefits: केसर चाय के शानदार फायदे