इन उपायों से पढ़ाई में लगेगा बच्चों का मन


By Amrendra Kumar Yadav15, Aug 2023 10:00 AMjagran.com

शिकायत

पेरेंट्स की अक्सर ये शिकायत रहती है कि उनके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता। उनका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है।

उपाय

अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता, तो इन गोल्डन टिप्स को अपनाकर बच्चों की पढ़ाई में रुचि पैदा कर सकते हैं।

डिसिप्लिन

बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करे इसके लिए आपको उसे डिसिप्लिन सिखाना जरूरी है। इससे बच्चा समय से काम करेगा।

कमजोर

यह देखना चाहिए कि बच्चा किस विषय में कमजोर है, इसके लिए उसे अतिरिक्त रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

जिद

यदि बच्चा होमवर्क या पढ़ाई करने के पहले किसी चीज की डिमांड करता है, तो उसकी इच्छा को पूरा करें, जिससे वह बाद में मन लगाकर पढ़ाई करे।

प्रशंसा

अगर बच्चे का परफार्मेंस अच्छा है, तो उसकी प्रशंसा करें और इसके लिए बच्चे को पुरस्कृत भी करें।

माहौल

कोशिश करें कि घर का माहौल तनावपूर्ण न हो, क्योंकि ऐसा होने से बच्चे का मन स्थिर नहीं रहता और पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता।

समय दें

यह जरूरी है कि बच्चों को अधिक समय दें, क्योंकि इससे बच्चा अकेला नहीं महसूस करेगा और काम में मन लगा रहेगा।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और पेरेंटिग टिप्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

ये हैं दुनिया में रहने के लिए सबसे बेस्ट जगहें