सर्दी में पेट में दर्द होने पर अपनाएं ये तरीके


By Ashish Mishra09, Dec 2023 03:20 PMjagran.com

पेट में दर्द की समस्या

सर्दियों के मौसम में कई लोगों को पेट में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि इससे राहत के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए?

पाचन खराब होना

सर्दी के मौसम में पेट में दर्द होने पर पाचन भी प्रभावित होने लगता है। इससे राहत पाने के लिए घरेलू उपाय को अपनाना चाहिए।

मेथी दाना

पेट में दर्द होने पर आधा चम्मच मेथी दान भुन लें। इसमें नमक डालकर गर्म पानी के साथ सेवन करने से दर्द से राहत मिलता है।

शहद का सेवन करें

यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच नींबू पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से ठंड दूर होने लगती है।

तुलसी का काढ़ा

ठंड में शरीर को तापमान को बनाए रखने में तुलसी का काढ़ा काफी फायदेमंद होता है। इसमें कालीमिर्च और अदरक भी डाल सकते हैं।

हींग का सेवन

यह पेट के दर्द को दूर करने में बेहद असरदार होती है। इसके सेवन से गैस और अपच जैसी समस्या भी दूर होने लगती है।

गुनगुने तेल से मालिश करना

यदि ठंड के कारण पेट दर्द कर रहा है तो गुनगुने तेल से पेट पर मालिश करें। ऐसा करने से दर्द दूर होने लगता है।

धनिया का उपयोग

इसका बीज पेट दर्द को दूर करने में कारगर होता है। इसमें जीरा और मेथी पीसकर पानी में उबल लें। इसके बाद इसका सेवन करने से पेट का दर्द दूर होने लगता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

बथुआ खाने के 4 फायदे