सर्दियों में बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द, ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra13, Dec 2023 06:00 AMjagran.com

जोड़ों में दर्द

सर्दियों के मौसम में जोडों में दर्द होने की समस्या बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं कि इससे छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

आयु का बढ़ना

अक्सर जोड़ों में दर्द उम्र के बढ़ने से होता है। इससे चलने में काफी परेशानी होती है और पैर में दर्द भी रहता है।

शरीर को गर्म रखें

सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए शरीर को गर्म रखना चाहिए।

रोजाना व्यायाम करें

अगर आप जोड़ों के दर्द का सामना कर रहे हैं तो रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

एंटी इंफ्लेमेटरी आहार लें

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए डाइट में एंटी इंफ्लेमेटरी चीजों को शामिल करना चाहिए। यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं।

सरसों के तेल से मालिश करें

इस जोड़ों के दर्द वाले स्थान पर मालिश करने से आराम मिलता है। सरसों के तेल को गर्म करके लगाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

लहसुन का सेवन करें

जोड़ों के दर्द को दूर करने में लहसुन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसकी 2-3 कलियां सुबह गुनगुने पानी के साथ खाना चाहिए।

हल्दी लगाएं

इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे जोड़ों पर लगाने से दर्द दूर होने लगता है। इसके अलावा दूध में भी हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियो के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सर्दियों में रोजाना अंजीर भिगोकर खाएं, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे