Aaj Ka Panchang: गणेश उत्सव का दूसरा दिन आज, जानें शुभ मुहूर्त


By Amrendra Kumar Yadav20, Sep 2023 11:10 AMjagran.com

पंचमी तिथि

पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज गणेश उत्सव पर्व का दूसरा दिन है और आज ऋषि पंचमी व्रत रखा जाएगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 21 मिनट पर होगा।

ब्रह्म मुहूर्त

यह मुहूर्त सुबह 04 बजकर 34 मिनट से सुबह 05 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में उठकर भगवान का स्मरण करना चाहिए।

विजय मुहूर्त

यह मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में कोई भी काम करने से सफलता मिलती है।

गोधूलि मुहूर्त

यह मुहूर्त शाम 06 बजकर 21 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

रवि योग

यह योग दोपहर 02 बजकर 59 से 21 सितंबर प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल

यह समय दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इस समय सावधानी बरतनी चाहिए।

गुलिक काल

यह समय सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को स्वास्थ्य के मामले में रहना होगा सतर्क