आज ये राशियां स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, पढ़ें दैनिक राशिफल


By Mahak Singh10, Feb 2023 10:22 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृषभ दैनिक राशिफल

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क दैनिक राशिफल

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल

व्यस्तता बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। किसी रिश्तेदार या निजी संबंधी से सहयोग मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण से तनाव मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

Shukra Gochar: शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ